Saturday, April 27, 2024
Homeजुर्मदिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को मारी गोली,...

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को मारी गोली, हालत गंभीर

  • नगर निगम के सभासद लीलाधर सिंह की बहन है मीरा
  • मथुरा में कपड़े खरीदने आई थी पूर्व सभासद

मथुरा। वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना डैंपियर नगर स्थित सलेक्शन गारमेंट्स के समीप की बताई जा रही है। घायलावस्था में पूर्व सभासद को नयति अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


बुधवार शाम को वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर मथुरा के डैंपियर नगर स्थित सलेक् शन गारमेंटर के समीप खरीददारी करने के लिए जा रही थी। तभी अज्ञात मोटरसाकिल सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। जिससे गोली उनके पीठ में लगी है। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गईं। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। अफरातफरी के बीच बदमाश मौका पाकर भाग खड़े हुए। मोटरसाइकिल सवार हमलावर दो बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग पूर्व सभासद को नयति अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


आपको बता दें कि पूर्व सभासद मीरा ठाकुर नगर निगम के सभासद ठाकुर लीलाधर सिंह की बहन है। गत माह वह वृंदावन की नवीन उप मंडी के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी रही हैं।

मथुरा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डैंपियर नगर में वृंदावन निवासी महिला मीरा ठाकुर को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है। घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घायल महिला को वृंदावन का पूर्व सभासद बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि डैंपियर नगर में एक कार में वृंदावन की दो महिला और एक पुरुष खरीददारी करने के लिए आए थे। तभी बाइक सवार दो लोगों ने महिला को गोली मार दी है। घायल महिला को नयति अस्पताल ले जायाा गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments