Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedकुंभ मेला से पहले वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन...

कुंभ मेला से पहले वृंदावन आएंगे मुख्यमंत्री योगी, ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे और संतों से भी मिलेंगे

मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला का 16 फरवरी को शुभारम्भ होने जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 फरवरी को वृंदावन में आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे और इसके बाद दो आश्रमों में संतों से मिलने जाएंगे। मुख्यमंत्री हाल ही में बनाए गए देवराह समाधि के ठीक सामने पक्के घाट का भी लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया है।

वृंदावन में 16 फरवरी से कुंभ मेला का आयोजन अखाड़ों के श्रीमहंतों द्वारा किया जाएगा। इससे दो दिन पहले 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया।

बैठक में मुख्यमंत्री के वृंदावन आगरम के कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद परिक्रमा मार्ग पानीघाट स्थित संत विजय कौशल और गीता मनीषी संत ज्ञानानंद के परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम जाएंगे। यहां से नवनिर्मित देवराह बाबा घाट का लोकार्पण करने के साथ ही यमुना की आरती और मेलास्थल के संस्कृति मंच पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा यहां मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बृज के संत- महंतों से भी मुलाकात करेंगे।

डीएम नवनीत चहल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम लखनऊ से आना है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यहां भाजपा और सामाजिक संगठनोें के पदाधिकारियोें से कुंभ मेला को और कैसे बेहतर बनाया जाए और क्या सकारात्मक कार्य किया जाए। इस पर चर्चा की गई है।

अक्षर पटेल की वापसी के साथ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम में हुए बदलाव, जानिए

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 11 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments