Thursday, March 28, 2024
HomeUncategorized14 फरवरी को आज सीएम योगी आएंगे वृन्दावन

14 फरवरी को आज सीएम योगी आएंगे वृन्दावन

190 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

उनके आगमन को लेकर मिनट 2 मिनट कार्यक्रम तय हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में लगभग 5 घंटे रुकेंगे जिसकी जानकारी जिला अधिकारी नवनीत चहल ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सबसे पहले श्री बांके बिहारी के दर्शन करने जाएंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री पर्यटन सुविधा केंद्र पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बोर्ड में करीब 190 करोड़ रुपये की नवीन योजनाओं को स्वीकृति दी जानी है। करीब एक घंटे की इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी संत विजय कौशल के आश्रम जाएंगे। आश्रम से कुंभ मेला स्थल पर पहुंचकर मुख्यंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जन संबोधन करेंगे। यहां विनोद बाबा से मुलाकात के बाद नवनिर्मित यमुना घाट पर यमुना की आरती करेंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम-

11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
11:15 बजे विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।
11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे
12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।01:10 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और संबोधन का कार्यक्रम।
03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे।
04:10 बजे लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।

पत्तल पर भोजन करेंगे सीएम योगी-

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दोपहर में परिक्रमा मार्ग संत कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण कृपाधाम में भी है। यहां सुबह लगभग 11:30 बजे गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज से मुलाकात करेंगे। लगभग 45 मिनट का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम श्रीकृष्ण कृपाधाम में रखा गया है। यहीं मुख्यमंत्री पत्तल पर भोजन भी करेंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने दो प्रकार की पत्तलों का प्रबंध किया है। इसमें सुपारी पत्ता और केला के पत्तों को मिलाकर पत्तल और दोने तैयार किए हैं। वहीं, दूसरी पत्तल खासकर ओडिशा से मंगाई गई है। यह पत्तल ओडिशा पत्ते से बनाई गई है। इसे संगीता पत्तल के नाम से जाना जाता है। इस पत्तल को थाली की डिजाइन का बनाया गया है, मजबूती के लिए इसके नीचे मोटा पेपर भी लगाया गया है। वहीं दोने मंगाए गए हैं, वह केला और सुपारी के पत्ते से बने हैं।

सुरक्षा में लगाए गए 1645 पुलिसकर्मी-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। लगभग 5 घंटे के कार्यक्रम में जहां जहां वह जाएंगे चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उनकी सुरक्षा में तकरीबन 1645 सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments