Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedप्रियंका गांधी वाड्रा 19 फरवरी को मथुरा में, कांग्रेस नेता तैयारियों में...

प्रियंका गांधी वाड्रा 19 फरवरी को मथुरा में, कांग्रेस नेता तैयारियों में जुटे


मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 19 फरवरी को मथुरा में सौंख रोड पाली खेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारियों की जा रही है। प्रियंका गांधी यहां तीन कृषि कानून को लेकर किसानों को संबोधित करेंगी।


प्रियंका गांधी वाड्रा के मथुरा आगमन की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने जानकारी दी। उन्होेंने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया। भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता वर्तमान व्यवस्थाओं से तृस्त है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढी है। इतना नहीं भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। पार्टी की महासचिव देशभर में जगह-जगह किसानों को संबोधित करेंगी और देश के किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही किसान आन्दोलन को समर्थन का ऐलान करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments