Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन में सीएम योगी ने क्या-क्या किया, पॉइंटों में जानिए

वृंदावन में सीएम योगी ने क्या-क्या किया, पॉइंटों में जानिए

वृंदावन। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में कार्यक्रमों की शुुरुआत बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन से किए। इसके पश्चात वह परिक्रमा मार्ग स्थित गीता मनीषा ज्ञानानन्द महाराज के आश्रम पहुुंचे। उन्होंने पर्यटन सुविधा केन्द्र में बृज तीर्थ विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। कुम्भ क्षेत्र में यमुना महारानी की आरती संत एवं धर्माचार्यों के सानिध्य में की। इसके पश्चात उन्होंने संत एवं धर्माचार्यों को संबोधित किया। यहां 411 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस बीच वह परिक्रमा मार्ग स्थित संत विजय कौशल के आश्रम भी गए। उन्होंने यहां बृज विकास को लेकर चर्चा की। बिन्दुओं में यूपी के सीएम योगी के वृंदावन आमन के दौरान की खास बातें।

  • मुख्यमंत्री योगी ने देवरहा घाट पर यमुना पूजन किया
  • सीएम योगी ने यमुना आरती की
  • मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में सन्तों को सम्बोधित किया
  • मुख्यमंत्री ने 411 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण किया
  • 411 करोड़ की 95 विकास योजनाओं की शुरुआत
  • योगी आदित्यनाथ ने वृन्दावन मेला को बताया ऐतिहासिक
  • यमुना के शुद्धिकरण के लिए दिलाया भरोसा
  • वृन्दावन के संतो ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
  • संतों ने वृन्दावन में मांस , शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments