Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorizedआज का राशिफल: 15 फरवरी 2021, सोमवार

आज का राशिफल: 15 फरवरी 2021, सोमवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
समय की गति आपके पक्ष में हैं। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से सफलता आपके नजदीक रहेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा तथा आपका उदारवादी रुख आपके लिए सम्मान दायक रहेगा। कोई बड़ा निवेश भी करने के लिए समय उत्तम है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
ग्रह गोचर तथा भाग्य दोनों आपके पक्ष में हैं। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं संपन्न होगी। घर, दुकान, ऑफिस आदि की मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम को अंजाम देने से काफी हद तक आपको सफलता प्राप्त होगी। बदलते परिवेश की वजह से जो कुछ नई नीतियां बनाई हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। आप अपनी कार्य कुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलने से राहत व सुकून महसूस होगा। तथा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी कार्यों की भी योजना बनेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण आपको अपने कार्यों में सफलता देगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने से आपको लाभदायक अनुबंध भी प्राप्त होंगे। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई हैं। इसका सम्मान करें। लाभ के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आयेगा तथा कई नये अवसर भी सुलभ होंगे। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। विपरीत परिस्थितियों का हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय सुखद अनुभव वाला है। आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी। अपनों के बीच समय व्यतीत करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। संतान के विदेश जाने संबंधी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून का अनुभव करेंगे। समझदारी से किया गया धन का विनिमय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पिछले कुछ समय से की गई कड़ी मेहनत के उचित परिणाम अब हासिल होने वाले हैं। रुकावट व बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी तथा कुछ बीती हुई नकारात्मक गलतफहमियां भी दूर होंगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय मान-प्रतिष्ठा वर्धक है। आसपास के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आप स्वयं को हल्का व तनाव मुक्त महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे।

  • ज्योतिषाचार्य पवन निशान्त
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments