Wednesday, May 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़हंस वाहिनी करूँ तेरा आवाहन, माँ कंठ पै सबके आओ…

हंस वाहिनी करूँ तेरा आवाहन, माँ कंठ पै सबके आओ…

मथुरा। चित्रांश सेवा संस्थान ने कार्यालय पर बसन्त उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। मां शारदे का पूजन कर कवियों एवं साहित्यकारों ने मां सरस्वती की वंदना के साथ अपने विचार कविताओं के माध्यम से व्यक्त किए।
मंगलवार को सर्व प्रथम माँ सरस्वती के चित्रपट पर जगदीश अस्थाना व गौरीशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर पूजन किया। पूजन देवकीनंदन शास्त्री द्वारा कराया गया। काव्य प्रेमियों ने माँ शारदे की वन्दना कविता पाठ से की।

संस्था के कोषाध्यक्ष मनोज सक्सेना ने कहा कि माँ सरस्वती विद्या, बुद्धि व वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं। अध्यक्ष वी एस सक्सेना ने कविता प्रस्तुत की- चरण कमल माते तेरे निज मस्तक पर धारि। बन्दों माता सरस्वती बुद्धि बल की दातारि…।

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का ध्वजारोहण के साथ हुआ आगाज

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 16 February 2021

पूजनोत्सव में प्रमुख रूप से सर्व गोपाल प्रसाद, संजय सक्सेना, तरुण शर्मा, प्रकाश जौहरी, अरविंद सक्सेना, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप सिन्हा, रुद्र प्रताप,संतोष कुलश्रेष्ठ, गौरव सक्सेना,बालकिशन जुनेजा,डॉ सुनील दक्ष,डॉ अरुण कुमार,राजेन्द्र सक्सेना,डॉ रजनी सक्सेना,अदिति सक्सेना,कु. आरजू सक्सेना,रेखा, साधना कार्यक्रम का समापन सचिव एस एस जौहरी ने जलपान के साथ धन्यवाद ज्ञापन कर किया।

वृंदावन के शाहजी मंदिर का बसंती कमरा खुला, श्रीजी ने दिए दर्शन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 15 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments