Wednesday, May 1, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़किसानों को योगी सरकार देगी गाय और चारे को आर्थिक सहायता

किसानों को योगी सरकार देगी गाय और चारे को आर्थिक सहायता

राया। उत्तरप्रदेश में गो संवर्धन एवं संरक्षण के लिए तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर ऐसे किसानों का चयन किया जा रहा है, जो गोपालन के इच्छुक हों। सरकारी गोशाला से उन्हें गाय देने के साथ ही तीस रुपए प्रतिदिन उसके चारे के लिए किसान के खाते में दिए जाएंगे।


राजकीय पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. कृष्णवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। योजना के तहत किसानों का चयन तहसील और ब्लॉक बार किया जारहा है। जिसमें किसानों को सरकारी गो आश्रय स्थलों से निराश्रित दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए राजकीय पशु चिकित्सालय राया में किसानों का चयन किया जा रहा है। जिसमें ऐसे किसान तलाशे जा रहे हैं, जो गाय पालने के इच्छुक हों साथ ही उनके पास गाय को रखने एवं भरणपोषण हेतु चारे की व्यबस्था हो। इसके अलावा सरकार किसानों को गाय के साथ साथ तीस रुपए प्रतिदिन के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments