Wednesday, May 1, 2024
Homeजुर्मआजाद भारत में पहली बार होगी महिला को फांसी, मथुरा का फांसीघर...

आजाद भारत में पहली बार होगी महिला को फांसी, मथुरा का फांसीघर हो रहा तैयार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आजाद भारत में पहली बार महिला को फांसी दी जाएगी। इसके लिए उत्तरप्रदेश की एकमात्र महिला फांसीघर को तैयार किया जा रहा है। कोर्ट से फांसी की सजा होने पर बंदी शबनम ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी। लेकिन इसकी दया याचिका खारिज कर दी गई थी। जिसके बाद अब इसे फांसी पर लटकाया जाएगा।


गौरतलब है कि, प्रदेश के अमरोहा जनपद निवासी शबनम ने अपने प्रेमी सलीम से विवाह करना चाहती थी, लेकिन उसका परिवार इसकी इजाजत नहीं दे रहा था। जिसके चलते वर्ष 2008 में शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार के सात लोगों को पहले तो जहर दिया, उसके बाद उनकी हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा यूपी दहल उठा था। उस समय सत्ता की कमान संभाल रही मायावती ने भी घटनासथल पर पहुंचकर जायजा लिया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शबनम और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद मामला साफ़ हो गया। हालांकि पुलिस कोर्ट में जहर देने की बात नहीं सिद्ध कर सकी, जिसके बाद ये लग रहा था कि शायद शबनम रिहा हो सकती है। लेकिन बाद में हत्या किया जाना साबित होने के बाद कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी को मौत की सजा सुना दी।

इसके साथ ही जेल में बंद रहने के दौरान शबनम ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। उसके बाद बच्चे की देखरेख को लेकर भी कोई पारिवारिक सदस्य न होने के कारण फांसी में देरी हुई। जिसके बाद शबनम की तरफ से राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। याचिका खारिज कर दी गई। यानी अब शबनम और उसके प्रेमी को फांसी देना तय हो गया है। अभी इसके बच्चे की देखरेख एक स्थानीय पत्रकार के द्वारा किया जा रहा है।

मथुरा की फांसीघर में दी जाएगी महिला को फांसी

शबनम को मथुरा स्थित जेल में फांसी दी जाएगी। इसके लिए पवन जल्लाद ने मथुरा जाकर फांसी स्थल का जायजा लिया है। बता दें फांसी का स्थान तो प्रदेश में बहुत जगहों पर है लेकिन महिला फांसी का स्थान केवल मथुरा में है, जिसे ब्रिटिशकाल में अंग्रजो द्वारा बनाया गया था। पवन जल्लाद दो बार फांसी स्थल का जायजा ले चुका है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि, इसे जल्द ही फांसी दी जाएगी।

कुदरत का करिश्मा कहें या करनी का फल, जिस शबनम ने प्रेमी के साथ जीने-मरने की कसमें खाकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था, उसी शबनम को अब अलग जेल में फांसी दी जाएगी और उसके पति को अलग जेल में। क्योंकि महिला फांसी का स्थान सिर्फ मथुरा जेल में है और ये दोनों मेरठ जेल में सजा काट रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments