Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़खेलआईपीएल का कमाल, टेंपो ड्राइवर का बेटा चेतन मिनटों में बना करोड़पति

आईपीएल का कमाल, टेंपो ड्राइवर का बेटा चेतन मिनटों में बना करोड़पति

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट लीग (आईपीएल) की बदौलत कुछ ही देर में चेतन सकारिया की जिंदगी बदल गई और वह मालामाल हो गए। सकारिया के पिता टेंपो ड्राइवर हैं। गुरुवार को आईपीएल 2021 के सीजन की नीलामी में गुजरात के एक छोटे कस्बे के रहने वाले सकारिया को राजस्थान रायल्स ने पहले राउंड की बोली में खरीद लिया है। सकारिया को 1 करोड़ 20 लाख रुपये का ऑफर मिला है।

चेतन बाएं हाथ के तेज बल्लेबाज हैं। गुजरात के सौराष्ट्र से खेलने वाले बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन की उम्र 28 साल है। चेतन के लिए आर्थिक तंगी एक चुनौती जैसी थी। उनके पिता वरतेज (गुजरात) में टेंपो चलाते थे। लेकिन दो साल पहले उन्होंने यह काम छोड़ दिया। पांच साल पहले तक उनके घर में टीवी तक नहीं था। सकारिया मैच देखने के लिए अपने दोस्त के घर या टीवी के शोरूम में जाते थे।

फस्र्ट क्लास क्रिकेट से पहचान पाने वाले सकारिया ने पिछले साल अपने पहले रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में सौराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। तब सौराष्ट्र ने बंगाल को हराया था। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी और 16 टी 20 मैच खेले हैं। सकारिया पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर नेट गेंदबाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे। यहां उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ साइमन कैटिच और माइक हेसन को काफी प्रभावित किया था।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में जांच आयोग के गठन की अपील, 9 मार्च को होगी सुनवाई

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 19 February 2021

सकारिया का कहना है कि अब जब उन्हें यह पैसा मिलेगा, तो सबसे पहले वह राजकोट शहर की अच्छी कॉलोनी में घर खरीदेंगे। छोटे भाई को खोने का गम चेतन के घर पर उन्हें बधाई देने के लिए मेहमानों का तांता लग गया।उनके परिवार के लिए यह बहुत खुशी का पल था। लेकिन चेतन को इस बात का काफी दुख है कि उनका छोटा भाई अब दुनिया में नहीं है। उनके छोटे भाई राहुल ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। जब राहुल ने आत्महत्या की तब चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे और उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं थी। चेतन को उनके घर वालों ने भी वापस आने के कई दिन बाद तक राहुल के सुसाइड की जानकारी नहीं दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments