Friday, April 19, 2024
Homeन्यूज़खेलसूर्यकुमार ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया हुए शामिल होकर...

सूर्यकुमार ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया हुए शामिल होकर सपना किया पूरा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का एलान हो गया। टीम इंडिया में अन्य खिलाड़ियों के साथ मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को चयन किया गया है। सूर्यकुमार पहली बार टीम इंडिया के किसी भी फॉर्मेट में शामिल हुए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में भी शामिल होने की पूरी संभावना थी। दोस्तों और परिवार में सूर्या के नाम से मशहूर सूर्यकुमार वैसे तो करीब 15 साल से फस्र्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन 30 साल की उम्र में पहली बार टीम इंडिया में सेलेक्ट होकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

घरेलू क्रिक्रेट में सूर्यकुमार मुंबई के लिए खेलते हैं। आईपीएल में पहली बार 2011 में वह मुंबई इंडियन का हिस्सा बने थे। बीच में कोलकाता राइडर्स के साथ भी रहे। सूर्यकुमार ने पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 480 रन बनाए थे। इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी।

बनारस के रहने वाले हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव का परिवार बनारस का मूल निवासी है। पिता अशोक यादव का पूरा परिवार अब भी सैदपुर (अब गाजीपुर) के हथौड़ा गांव में रहता है। पिता अशोक कुमार यादव की मुंबई में नौकरी के कारण सूर्यकुमार की एजुकेशन मुंबई में ही हुई। सूर्यकुमार कुमार यादव के पिता अशोक यादव मुंबई में ही भाभा अटानमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में इंजीनियर हैं। दादा श्री विक्रम सिंह यादव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर रहे और 1991 में राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित हुए थे। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के ही परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से शुरुआती पढ़ाई की। पिल्लई कॉलेज ऑफ आट्र्स, कॉमर्स एंड साइंस मुंबई से बीकॉम किया। सूर्या के शुरुआती कोच इनके चाचा विनोद यादव रहे। बाद में चंद्रकांत पंडित और एचएस कामथ से कोचिंग दी।

चार साल दोस्ती के बाद देविशा से शादी

सूर्या ने 2016 में अपनी फ्रेंड और डांस कोच देविशा शेट्टी से शादी की। 2012 में सूर्यकुमार की मुलाकात पहली बार अपनी देविशा से आरए पोडर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई। देवीशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित थीं, जबकि सूर्यकुमार देवीशा के डांस से प्रभावित थे। परिवार में पिता अशोक और मां सपना के अलावा बहन दिनल हैं। सूर्या इस समय भारत पेट्रोलियम में मैनेजर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments