Thursday, May 2, 2024
HomeUncategorizedदेश में फिर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन...

देश में फिर तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, इन 6 राज्यों में है ज्यादा केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। पिछले हफ्ते से देश में कोरोना महामारी के एक्टिव मामलों का ग्राफ फिर ऊपर चढ़ने लगा है। कोरोना के एक्टिव मामले 1.45 लाख के पार पहुंच गए हैं, जो 16 फरवरी को एक लाख 36 हजार थे। लगातार पांच दिनों से देश में कोरोना वायरस से नए मामलों की संख्या 10,000 से अधिक बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन 6 राज्यों से 86.69 फीसदी फीसदी नए केस सामने आए हैं। जिसमें महाराष्ट्र और केरल में 75.87 फीसदी एक्टिव केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक स्वस्थ होने की दर 97.27 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। देश में अभी सक्रिय मामल कुल मामलों के 1.32 फीसदी तक पहुंच चुके हैं।

सूर्यकुमार ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया हुए शामिल होकर सपना किया पूरा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 20 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments