Wednesday, April 24, 2024
HomeUncategorizedयमुना एक्सप्रेव वे पर अनियंत्रित टैंकर ने इनोवा को मारी टक्कर, कार...

यमुना एक्सप्रेव वे पर अनियंत्रित टैंकर ने इनोवा को मारी टक्कर, कार सवार 7 की मौत

नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 68 पर बुधवार तड़के भीड़ सड़क हादसा हुआ। इसमें दो महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। यहां पेट्रोलियम पदार्थ से भरे अनियंत्रित टैंकर ने समाने आई रही इनोवा कार में टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस राहत कार्य में जुटी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मथुरा पहुंचाया। मृतक हरियाणा के जिंद के रहने वाले हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह इनोवा कार में सवार हरियाणा के जिंद जिले के रहने वाले श्रद्धालु बांकेबिहारी के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी सामने से नोएडा की ओर से आ रहा एक टैंकर अनियंत्रित हो गया। वह पहले डिवाइडर में टकराया। डिवाइटर को तोड़ते हुए वह दूसरी लेन पर आ गया और इनोवा कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज पुत्र किशोरी (45 वर्ष), बवीता पत्नी मनोज(40 वर्ष), अभय पुत्र मनोज (18 वर्ष), हेमन्त पुत्र मनोज (16वर्ष), कन्नू पुत्र मुकेश (10 वर्ष), हिमांद्री पुत्री मुकेश (14 वर्ष)एवं कार चालक राकेश हैं। इनके शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। घटना के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर टैंकर का तेल फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के जरिए रोड को साफ कराया और अवरुद्ध मार्ग को फिर से यातायात के लिए खुलवाया।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र में बाजना कट के समीप यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें आगरा की तरफ जा रहे एक टेंकर जो कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दूसरी तरफ चला गया और इनोवा कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार सवार सात लोेगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस घटना की जांच कर जो भी विधिक कार्रवाई है उसे अमल में लाया जा रहा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाँकेबिहारी के दर्शन कर आरती की, कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 23 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments