Tuesday, April 30, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरुक

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अन्नप्राशन कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरुक

मथुरा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने संयुक्त रुप से अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाओं को अन्नप्राशन विधि से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया साथ ही इस विधि के निर्धारित समय की जानकारी भी दी गई।


सुपरवाइजर वंदना सक्सेना और पार्षद प्रदीप अरोड़ा की पत्नी ने स्थानीय महिलाओं और बच्चों को बताया कि जब बच्चा छह माह का हो जाता है, उसे पहली बार अन्न खिलाया जाता है। उसे अन्नप्राशन कहा जाता है। इससे पहले छह माह तक माह का दूध से उसे पोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चे के छह माह का होने जाने पर उसे थोड़ा-थोड़ा अन्न अवश्य देना चाहिए, जिससे बच्चा स्वस्थ्य और बलिष्ठ होता है। कार्यक्रम में रजनी देवी, पुष्पा, सुमन शर्मा, पुष्पा देवी, मंजू आदि उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments