Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में प्रियंका गांधी से मिली रेप पीड़िता को राजस्थान सरकार ने...

मथुरा में प्रियंका गांधी से मिली रेप पीड़िता को राजस्थान सरकार ने दी तुरंत मदद, आरोपी गिरफ्तार


मथुरा। तीन दिन पहले मथुरा के पालीखेड़ा में किसान महापंचायत के दौरान कांंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिली रेप पीड़िता को राजस्थान की गहलोत सरकार ने एक रेप पीड़िता की तुरंत मदद की और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी से तीन दिन पहले 23 फरवरी को मथुरा में जिस बलात्कार पीड़िता ने मुलाकात करके मदद की गुहार लगाई थी। उसे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तत्काल राहत दी है। पीडिता को राजस्थान सरकार ने मुआवजा देते हुए रेप के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा में हुई किसान महापंचायत होने के बाद रेप पीड़िता से मिली प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात कर हर संभव मदद करने को कहा था।

कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता को फौरन मदद मिलने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है, “कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती.. भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई करने के लिए
अशोक गहलोत जी का बहुत धन्यवाद..”

बता दें कि राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां इलाके में पीडित युवती के साथ पिछले साल 26 अप्रैल को सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उसने मथुरा में प्रियंका गांधी से रो-रोकर इंसाफ नहीं मिलने की व्यथा सुनाई थी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने वहीं से अशोक गहलोत को फोन कर पीड़िता को मदद के लिए बात की थी।

व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं : पीएम मोदी

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 25 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments