Monday, May 20, 2024
HomeUncategorizedशाही स्नान और शाही पेशवाई के दौरान कुंभ क्षेत्र और वृंदावन रहेगा...

शाही स्नान और शाही पेशवाई के दौरान कुंभ क्षेत्र और वृंदावन रहेगा साफ सुथरा

वृंदावन। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का 27 फरवरी को होने वाले प्रथम शाही स्नान नगर में निकलने वाली शाही पेशवाई को लेकर नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था का प्लान तैयार किया है।

शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा निगम के अधिकारियों कर्मचारियों एवं ठेकेदारों को शाही सवारी के दौरान नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।


निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने बताया की शाही स्नान के समय भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रत्येक घाट पर 5 कर्मचारी सैनिटरी इंस्पेक्टर के अलावा कूड़े कचरे के लिए एक-एक कचरा गाड़ी की व्यवस्था की गई है। जिससे आने वाले श्रद्धालु व संतों को किसी भी प्रकार की गंदगी की समस्या का सामना न करना पड़े।

मथुरा में प्रियंका गांधी से मिली रेप पीड़िता को राजस्थान सरकार ने दी तुरंत मदद, आरोपी गिरफ्तार

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 25 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments