Thursday, May 9, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शादी के 7 दिन में ही विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,...

शादी के 7 दिन में ही विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खुशी मातम में बदली


मथुरा। दिल्ली की एक युवती की शादी सात दिन पहले चौमुहां के एक युवक से धूमधाम के साथ हुई। शाही की रस्म पूरी होने के बाद पति उसे उसके मायके खुशी-खुशी ले गया। जहां उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने पति और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली के ओखला निवासी 21 वर्षीय गुड़िया की शादी चौमुहां निवासी पवन के साथ 16 फरवरी को हुई। विवाह की रस्में निभाने के बाद पति पवन गुड़िया को उसके मायके दिल्ली ले गया। जहां उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे नजदीक के ही राहत मेडिकल सेंटर में भर्ती करा दिया। यहां उसकी और तबीयत खराब होने पर पति विवाहिता के परिजनों से जिद करके उपचार कराने के लिए दिल्ली से मथुरा ले आया और नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी कुछ ही समय में मौत हो गई। इस पर दोनों परिवारों में शाही की खुशी मातम में बदल गई। विवाहिता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मथुरा में प्रियंका गांधी से मिली रेप पीड़िता को राजस्थान सरकार ने दी तुरंत मदद, आरोपी गिरफ्तार

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 25 February 2021

परिजनों मृतका के भाई रोहित गुप्ता का कहना है कि उसकी बहन की मौत की डॉक्टर की उपचार में लापरवाही से हुई है। वहीं मृतका की भाभी मोना का कहना है कि मृतका का पति उनको जबरदस्ती मथुरा ले आया था जबकि डॉक्टरों ने उसे ट्रेवल करने के लिए मना किया था। फिलहाल, मृतका की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस केस में कोई कार्यवाही की जाएगी।

फालैन की अचरज भरी होली का 27 फरवरी को होगा आगाज

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 26 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments