Tuesday, May 7, 2024
HomeUncategorizedकुम्भ पूर्व वैष्णव बैैठक में बिखरे गंगा-यमुनी संस्कृति के कई रंग, झूम...

कुम्भ पूर्व वैष्णव बैैठक में बिखरे गंगा-यमुनी संस्कृति के कई रंग, झूम उठे कला प्रेमी

मथुरा। कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक वृन्दावन में उत्तर प्रदेश सरकार संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हो गए हैं। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप और विशिष्ट अतिथि उप मेला अधिकारी क्रांतिशेखर सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ आज के कार्यक्रमों का श्रीगणेश हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक, वृन्दावन शोध संस्थान के निदेशक सतीशचंद्र दीक्षित और मथुरा के पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने दोनों अतिथियों का दुपट्टा उढ़ाकर सम्मान किया। इसके पश्चात पहली प्रस्तुति लखनऊ की अंतर्राष्ट्रीय अवधी लोक गायिका कुसुम वर्मा द्वारा प्रस्तुत अवधी लोक गायन से हुआ।

प.बंगाल, तमिलनाडु, केरल सहित 5 राज्यों में घोषित चुनाव की तारीखें, जानिए कहां कब है वोटिंग

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 26 February 2021


उन्होंने गणेश वंदना से अपने गायन का प्रारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने अपने दल के साथ अनेक अवधी लोक गीतों का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विख्यात गायक जे एस आर मधुकर के द्वारा भजन प्रस्तुति दी गई। मधुकर ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह को बहुत आनंदित किया।


मथुरा की प्रख्यात ब्रज लोक गायिका वंदना श्री के द्वारा ब्रज लोक गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके अंतर्गत ब्रज लोक नृत्य चरकुला, फूल होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुतियां बहुत आकर्षक रहीं।


इस अवसर पर स्वामी अशोक कुमार शर्मा की मंडली द्वारा ब्रज की रासलीला का भव्य प्रस्तुतिकरण भी किया गया। समस्त कार्यक्रमों का संचालन डॉ ब्रजभूषण चतुर्वेदी दीपक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक रजत शुक्ल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments