Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मभरतपुर से वृंदावन कुंभ को जा रहे दम्पत्ति को वाहन ने मारी...

भरतपुर से वृंदावन कुंभ को जा रहे दम्पत्ति को वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

मथुरा। हाई-वे स्थित नरहोली पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और वह भाग गया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार महिला की मौत हो गई्र, जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया। यह दम्पत्ति भरतपुर से वृंदावन कुंभ मेला में जा रह थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसके पति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।


शनिवार दोपहर को भरतपुर के संजय नगर निवासी शकुंतला देवी अपने पति राजेन्द्र प्रसाद के साथ मोटरसाइकिल पर वृंदावन कुंभ मेला में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी रास्ते में नरहोली पुल के समीप एक अज्ञात वाहन मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर भाग गया। दुर्घटना होते ही राहगी और आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान पत्नी शकुंतला देवी (45वर्ष) की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टरों ने भरतपुर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

वृंदावन कुंभ मेला में हुआ प्रथम शाही स्नान, यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments