Monday, May 6, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नार्थ सेंट्रल एम्प्लाइज संघ ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नार्थ सेंट्रल एम्प्लाइज संघ ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


कोसीकलां। शनिवार को नार्थ सेंट्रल एम्प्लाइज संघ ने केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की अपील की है। वहीं कर्मचारी संघ का स्थापना दिवस भी मनाया गया।


शनिवार को नार्थ सेंट्रल रैलवे एम्प्लाइज संघ के स्थापना दिवस पर नार्थ सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के शाखा अध्यक्ष शंकर कुमार शाह एवं सचिव दुलीचंद ने की। यहां कर्मचारियों ने उनके सामने आ रही समस्याओं को रखा। वहीं पदाधिकारियों ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

वृंदावन कुंभ मेला में हुआ प्रथम शाही स्नान, यमुना तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 27 February 2021

इसके पश्चात अध्यक्ष शंकर कुमार शाह एवं सचिव दुलीचंद के नेतृत्व में भारत सरकार का विरोध करते हुए स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने छह मांगोें को केन्द्र सरकार के सामने रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments