Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया...

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट


नई दिल्ली। सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत फिर 25 रुपए बढ़ गई है। करीब एक महीने में चौथी बार रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़े हैं। 4 फरवरी से लेकर अब तक रसोई गैस सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो चुका है। फरवरी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए बढें थे। इससे पहले 4 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 25 फरवरी को इसमें 25 रुपए का इजाफा हुआ था।

1 मार्च को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट 794 से बढ़कर 819 रुपए हो गया। मुंबई में नई कीमत 819 रुपए, कोलकाता में 845.50 रुपए और चेन्नई में 835 रुपए हो गई है। इसी तरह से लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर 857 रुपये पर पहुंच गया। जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, उससे पहले दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ गए हैं। इस कैटेगरी वाला सिलेंडर 90.50 रुपए महंगा हो गया है। अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है।

मथुरा के इन 20 प्राइवेट अस्पतालों में आम आदमी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments