Thursday, May 9, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़घनी बस्ती के बीच ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों का...

घनी बस्ती के बीच ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर नष्ट

मथुरा। शहर की घनी बस्ती वाले क्षेत्र भैंस बहोरा में स्थित एक ट्रांसपोट कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग ई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 3 घंटे में बामुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक गोदाम में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह भैंस बहोरा क्ष्ोत्र मे आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में अचानक आग लग गई। ईटों की दीवारों से टीन की छत वाले इस गोदाम में आग की तेज लपटों उठने लगी। काले धुआं के गुबार उठने लगे। आग लगते ही क्ष्ोत्र में अलचल मच गई। लोग बचाव कार्य के लिए गोदाम की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तभी अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल तीन दमकल की गाड़ियां लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तबतक गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रह है कि कुछ ही हजारों का सामान गोदाम में रखा था। यह गोदाम आगरा-मथुरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल का है।


वही इस संबंध में गोदाम स्वामी संजय अग्रवाल ने बताया गोदाम में आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने बताय कि मौके पर टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। आग किस कारण लगी और गोदाम में कितने कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गया। इन सवालों के जवाब की तलाश की जा रही है। वह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आवादी वाले क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नहीं होना चाहिए। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments