Friday, May 10, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नहर में डूबे युवक की जान बचाने को दरोगा ने लगा दी...

नहर में डूबे युवक की जान बचाने को दरोगा ने लगा दी छलांग, सकुशल घर पहुंचाया

राया। कपूर वाली बगीची के समीप शराब के नशे में धुत एक युवक नहर में कूद गया। नहर के पास मौजूद लोगों ने सहायता के लिए शोर मचाने लगे। तभी शोर को सुन दरोगा ने युवक को नहर में डूबने से बचाने के लिए छलांग लगा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दरोगा का साहस और मानवीयता को देख क्ष्ोत्र के लोगों ने सराहना की।


मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर नहर में छलांग लगा दी। उसके गिरते आसपास के लोग नहर के किनारे पर पहुंचे और उसे नहर में डूबने से बचाने के लिए चिल्लाने लगे। तभी शोर सुन राया थाना में तैनात उप निरीक्षक मोहन लाल यादव ने नहर की ओर दौड़े। युवक को नहर में डूबते देख दरोगा ने उसे बचाने के लिए जान की परवाह न करते हुए नहर में छलांग लगा दी और उसे गहरे पानी से सकुशल बाहर निकाला। दरोगा ने आसपास के लोगों से युवक के घर का पता पूछा। लोगों ने बताया गहरी नहर में डूबने वाला गिर्राज (30 वर्ष) निवासी कपूर वाली बगीची क्षेत्र है। पुलिस ने उसे सकुशल उसके घर ले जाकर परिजनों को सौंपा।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021

घटना स्थल पर मौजूद रानू ने बताया कि पुलिसकर्मी मोहन लाल यादव की इस हिम्मत और मानवीयता को देख आसपास के लोगों ने उसकी सराहना की और अपनी जान पर खेलकर युवक की जान बचाने पर आभार जताया।

उप निरीक्षक मोहन लाल यादव ने बताया कि मेरी उसी पॉइंट पर ड्यूटी थी जहां युवक शराब के नशे में नहर में कूद गया था। युवक नहर में सिर केवल गिरा था। उसका सिर नहर के अन्दर मिट़टी में फंस सकता था। थोड़ी थी देरी होती तो उसकी जिंदगी जा सकती थी। इसलिए उसे बचाने के लिए मैंने तुरंत नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। उसे सकुशल उसके घर पहुंचा दिया।

मथुरा के इन 20 प्राइवेट अस्पतालों में आम आदमी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments