Friday, May 10, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ में ब्रज संस्कृति की छटा के साथ भोजपुरी गायिका हिना...

वृंदावन कुंभ में ब्रज संस्कृति की छटा के साथ भोजपुरी गायिका हिना ने मचाया धमाल

वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन के यमुना तट पर कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक मंच पर ब्रज के कलाकारों के अलावा गोरखपुर की भोजपुरी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कुमारी हिना मौर्या के भोजपुरी लोक गायन को सुन कला प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं रासाचार्य पद्मश्री स्वामी रामस्वरुप शर्मा की रासलीला मंडली द्वारा भगवान राधाकृष्ण की मनोहारी लीला का सजीव मंचन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत मुरारी लाल तिवारी के गु्रप द्वारा ब्रज के लोकगीत एवं नृत्य कलाकारों से हुई। इसके बाद भोजपुरी लोक गायिका कुमारी हिना मौया ने ब्रज की होली कान्हा के गोकुला के गांव…, पूर्वी गीत नाही जय वे नंद गांव… एवं लाचारी गीत रजिया हमरो गिरधारी… पर नृत्य तथा पचरा गीत प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विश्व प्रसिद्ध रासाचार्य पद्मश्री रामस्वरूप शर्मा द्वारा बनाई गई रासलीला मंडली के स्वामी हरि बल्लभ शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने श्री कृष्ण की माखन चोरी एवं निकुंज वन रासलीला का मंचन किया गया।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार पाठक ने कहा कि श्री कृष्णा की रासलीला लोकरंजन नहीं, आत्म रंजन का विषय है भगवान कृष्ण जन जन के आराध्य हैं। वह लोक नायक हैं। उनका संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए है। उनके द्वारा बताए गए सभी संदेश विश्व जन समुदाय के लिए पथ प्रदर्शक हैं। कार्यक्रम में झांसी से आए कलाकार राधा राधा प्रजापति के द्वारा राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने भगवान के श्रृंगार एवं उनके रूप सौंदर्य पर नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर समाजसेवी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कुंभ मेले के सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी लोक गायन एवं राई नृत्य की, जो प्रस्तुति की गई साथ में ब्रज की संस्कृति यह सभी हमारे प्रदेश के विभिन्न अंचलों की सांस्कृतिक धरोहर हैं। हमारी उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी अंचलों की सांस्कृतिक धरोहर के लिए उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित है। इससे न केवल कलाकारों का हौसला बढ़ेगा अपितु हमारी विरासत भी अक्षुण्य बनीं रहेगी।

कार्यक्रम में सभी कलाकारों का यूपी सरकार की ओर से के के पाठक तथा वृंदावन शोध संस्थान की ओर से सतीश चंद दीक्षित तथा रजत शुक्ला द्वारा सभी कलाकारों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अनूप शर्मा, संजय शर्मा, राम विनोद भट्ट, कन्हैया लाल शर्मा, डॉक्टर बृजभूषण चतुर्वेदी, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्र शर्मा ने किया।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments