Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़7 मार्च को फैमिली कोर्ट में होगा महिलाओं के पारिवारिक वादों का...

7 मार्च को फैमिली कोर्ट में होगा महिलाओं के पारिवारिक वादों का निस्तारण

मथुरा। बढ़ते पारिवारिक विवादों को देखते हुए महिला दिवस से एक दिन पहले सात मार्च को मथुरा की फैमिली कोर्ट में लोक अदालत लगेगी। इस अदालत में महिलाओं से जुड़े पारिवारिक केसों की सुनवाई की जाएगी और आपसी सुलह के माध्यम से उन्हें निस्तारण किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने नियो न्यूज को बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर इस बार महिला दिवस से एक दिन पहले महिलाओं से संबंधित पारिवारिक वादों के निस्तारण के लिए लोकअदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में इस बार यही प्रयास होगा कि महिलाओं से जुड़े विवादों का अधिक से अधिक निस्तारण हो सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि महिलाओं के लिए लगने वाली इस विशेष लोक अदालत में आकर लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक वादों का निस्तारण कराएं।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments