Friday, May 10, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ में फूलों की होली का भक्तों ने किया रसास्वादन

वृंदावन कुंभ में फूलों की होली का भक्तों ने किया रसास्वादन

वृंदावन। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थित ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में चल श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत फूलों की होली खेली गई। 300 किलो फूलों से ब्रज के कलाकारों द्वारा ब्रज की होली में सुदूर क्षेत्रों से आए भक्तों ने भरपूर आनन्द लिया।


फूलों की होली के दौरान काष्र्णि नागेन्द्र महाराज ने कहा जग होरी ब्रज होरा, होली बृज का प्रेम का त्यौहार है। भगवान श्री कृष्ण ने भी होली खेलकर समाज को संदेश दिया है कि सभी भेदभाव को मिटाकर समाज में एकजुटता बनाए रखें। इसी भाव को लेकर होली का कार्यक्रम दिव्य और भव्यता के साथ मनाया गया।


भागवत प्रवक्ता संजीव कृष्ण ने कहा इस बार कुंभ पूर्व बैठक बैठक दिव्य और भव्यता का स्वरूप ले चुकी है और काष्र्णि नागेंद्र महाराज के सानिध्य में परमात्मा के स्वरूपों के साथ दिव्य होली का आनंद ले कर सभी हर्षित है।
आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा बृज की होली आनन्द को प्रदान करने वाली होती है। इसकी महिमा आनंद की अनुभूति बखान नहीं की जा सकता।

इस अवसर पर विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, बिहारी लाल शास्त्री, अमर बिहारी पाठक, बालमुकुंद शर्मा, सुधीर शुक्ला, आदित्य शर्मा, मनु गौड, नीरज गौड़, चीनू शर्मा, मीनाक्षी गौड, रामदत्त गौड आदि उपस्थित थे।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments