Tuesday, April 23, 2024
HomeUncategorizedआखिर पेड़ पर उल्टा क्यों लटकते हैं चमकादड़, हैरान कर देने वाली...

आखिर पेड़ पर उल्टा क्यों लटकते हैं चमकादड़, हैरान कर देने वाली है वजह

हमारी दुनिया बहुत बड़ी है। यहां पर कई तरह के जीव हैं, जो बेहद अलग हैं। कई स्तानधारी प्राणी हैं, तो कई आकाश में उड़ने वाले हैं। लेकिन एक ऐसा जीव है जो उड़ता भी है और स्तनधारी भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है।

आकाश में उड़ने वाले चमकादड़ की…जो पेड़ो की डालियों और अंधेरी जगहो पर उल्टा लटकते है। ये अक्सर पेड़ो पर लटकते है। यह सब जानते है लेकिन ये कोई नहीं जानता कि ये पेड़ पर उल्टा क्यों लटकते हैं इसका कारण जानकर आप हैरान रह जायेंग। चमगादड़ उलटे लटकते हैं क्यों कि उल्टे लटके रहने से वे बड़ी आसानी से उड़ान भर सकते हैं।

वहीँ इनके पंख उड़ने में इनका ज्यादा साथ नहीं देते है। यही कारण है कि ये दूसरे पक्षी की तरह ज़मीन से उड़ान नहीं भर सकते है। इनके पीछे के पैर छोटे भी होते हैं और अविकसित भी जिसके कारण ये दौड़ने में गति नहीं पकड़ पाता है। ये अँधेरी गुफा में दिनभर आराम करते हैं और रात में अपने खाने की तलाश में निकलते हैं।

चमगादड़ों की सबसे बड़ी गुफा टेक्सास में है, जहां करीब दो करोड़ चमगादड़ रहते हैं। यह छोटी सी छोटी हरकत को भी आसानी से सुन सकते हैं। इनकी दिल की गति सोते समय 18 बार प्रति मिनट होती है। वहीँ जागते हुए इनके दिल की गति 880 तक पहुंच जाती है।

एक सवाल आपको परेशान करता होगा कि आखिर ये अपना संतुलन खोकर गिरते क्यों नहीं? जिसके पीछे की वजह ये है कि इनके पैरों की नसें इस तरह व्यवस्थित हैं कि उनका वजन ही इनके पंजों को मजबूती के साथ पकड़ने में मदद करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments