Thursday, May 9, 2024
Homeजुर्मपत्नी के घर जाने से इनकार करने पर पति ने खुद को...

पत्नी के घर जाने से इनकार करने पर पति ने खुद को मारी गोली, हड़कंप

मथुरा। ससुराल में रह रही पत्नी ने जब लेने पहुंचे पति को उसके साथ जाने से इनकार कर दिया, तो पति ने अपने को ही गोली मार ली। गोली पति के सीने में जा लगी। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पति को निजी अस्पताल में ले गए। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

मंगलवार को तोश निवासी सुभानु अपनी पत्नी सोनम को घर ले जाने के लिए ससुराल मथुरा के समीप नवीपुर पहुंचा। पति ने सोनम को उसके साथ घर चलने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने इनकार कर दिया। पति के कई बार कहने पर भी पत्नी न जाने की जिद पर अड़ गई। तभी पति सुभानु ने अपने पास रखे तमंचा निकाला और खुद को ही गोली मार ली।

गोली उसके सीने में जा लगी। खून बहने लगा, वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल सुभानु को समीप के सिटी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गोली से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौके से तमंचा बरामद कर लिया और जांच पड़़ताल शुरु कर दी।

रसोई गैस सिलेंडर और महंगा हुआ, 25 रुपए फिर बढे, जानिये नया रेट

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 28 February 2021

घायल सुभानु की पत्नी सोनम का कहना है कि मंगलवार की सुबह फुफ़िया ससुर के साथ पति सुभानु उसको अपने साथ घर चलने को कहने लगा। उस वक्त सोनम ने अपने माता पिता को खेत से लौट आने को कहा। लेकिन सुभानु साथ चलने की जिद करने लगा। इसी वजह से उसने अपने पास से तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली। गोली सुभानू की पसली में जा लगी।

आपको बता दें सोनम पुत्री मोतीराम मायके में ही रह रही है, जिसकी शादी 15 जून 2020 को थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव तोश मैं सुभानु से हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments