Thursday, May 9, 2024
HomeUncategorizedआज का राशिफल : 03 मार्च 2021, बुधवार

आज का राशिफल : 03 मार्च 2021, बुधवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀ प्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है। देख – समझकर यह खोजें कि आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा किस्से मिलती है, अच्छी सेहत के लिए खाने में उसकी मात्रा बढ़ा दें। आपका काफी समय से यात्रा का योग है। आपका पाचन तन्त्र खराब हो सकता है , आपको इस बारे में बहुत सावधान रहना होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है, प्रियजनों के साथ खुश रहें ǀ वैसे भी आज का दिन अपने साथ बहुत सी सकरात्मक भावनाएँ लाएगा और आप का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से खुश होने के कारन आप अच्छी सेहत का भी आनंद ले पायेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है। भूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें। जरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें। ऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यह समय अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करने का है ,आपको बहुत जल्दी इसका फल भी मिलेगा। आप अभी कुछ बातों के बारे में सोच रहे थे,उनको कार्यान्वित करने का समय आ गया है। आपको अपना सारा ध्यान अब इसी पर लगाना होगा। हालाँकि आप इसके कारण बहुत व्यस्त रहेंगे ,लेकिन आपको इसका अच्छा फल भी जल्दी मिलेगा और आपकी सफलता की इच्छा बढ़ेगी। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी। आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें। बेहतर मार्गदर्शन के लिए, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं। आपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं। आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें। आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।आपके मिलनसार स्वभाव के कारण आपके बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन ये सभी विश्वसनीय नही हैं। आज किसी भी दोस्त पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें। आज आप बिलकुल स्पष्ट सोच रहे हैं और आप मुश्किल योजना बनायेंगे और उसे बहुत अच्छी तरह कार्यान्वित भी कर पायेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे ǀ केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें। आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं, इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।खुशियाँ मनाने का समय है। आपके किसी करीबी की शादी है। इस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ,जो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। एकरसता आपको अच्छी न लगती। इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें। इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं। आप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं। इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे। ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है। थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं और सच में कठिन मेहनत करने के लिए तैयार हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपकी टीम के बाकी सब लोगों को भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। घर पर भी आपको अभी की तुलना में ज्यादा जिम्मेदारियां लेनी चाहियें,इससे आपके परिजनों को अच्छा लगेगा और सुनिश्चित करें कि स्वाभाविक रूप से यह ट्रेंड बना रहे।

  • ज्योतिषाचार्य पवन निशान्त

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments