Friday, May 10, 2024
Homeजुर्मछेड़खानी के केस में जमानत पर चल रहे आरोपी ने की पीड़िता...

छेड़खानी के केस में जमानत पर चल रहे आरोपी ने की पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या

हाथरस। हाथरस में एक बार फिर बेटियों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। कोर्ट द्वारा छेड़खानी के आरोपी को जमानत देदी। उस जमानती ने कथित तौर पर बेटियों के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी ने अपने पिता को कंधा दिया। घटना से हाथरस में हड़कंप मचा है। इस तरह दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर यूपी का यह जिला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

हाथरस पुलिस ने बताया कि आरोपी गौरव शर्मा को 2018 में छेड़छाड़ के केस में एक महीने की जेल की सजा हुई थी। पीडिता के पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था। सोमवार को गांव में एक मंदिर के बाहर शाम साढ़े 4 बजे के आसपास आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई, जिसके बाद गोली चलाई गई। पीड़िता के पिता की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़िता पुलिस स्टेशन रोती हुई पहुंची और इंसाफ की भीख मांगने लगी। पीड़िता ने पिता को कंधा दिया। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


गौरव शर्मा को एक महीने जेल में रहने के बाद एक स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी, तब से वो बाहर था।
हाथरस के पुलिस अधिकारी विनीत जायसवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो स्टेटमेंट में बताया कि ‘मृतक ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में जुलाई, 2018 में केस फाइल कराया था। आरोपी जेल गया और एक महीने बाद जमानत पर छूट गया। दोनों परिवारों में तनाव था। आरोपी की पत्नी और चाची दोनों गांव के मंदिर पूजा के लिए आई थीं। वहां पहले से ही पीड़िता और उसकी बहन मौजूद थीं।

महिलाओं के बीच में यहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी और पीडिता का पिता भी झगड़े में शामिल हो गए और झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद आरोपी गुस्से में गया और अपने परिवार के कुछ दूसरे लड़कों को बुला लाया और पीडिता के पिता पर गोली चला दी।’

पीड़िता ने पुलिस स्टेशन पहुंच मांगी इंसाफ की भीख

सोमवार को पीडिता एक पुलिस स्टेशन के बाहर रोती और न्याय मांगती हुई दिखी थी। उसने कहा कि ‘मुझे इंसाफ दो। पहले उसने मेरे साथ छेड़खानी की और अब मेरे पिता को गोली मार दिया। वो हमारे गांव आया था। उसके साथ छह-सात लोग थे। मेरे पिता की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। उसका नाम गौरव शर्मा है।
इस मामले में पुलिस ने अभी तक गौरव शर्मा के परिवार के एक सदस्य को हिरासत में ले लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments