Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़महाशिवरात्रि पर्व पर "रूद्राष्टक" लांच करने जा रही वृंदावन की बालिका सुदीक्षा

महाशिवरात्रि पर्व पर “रूद्राष्टक” लांच करने जा रही वृंदावन की बालिका सुदीक्षा

व़ृन्दावन। वृन्दावन की बालिका सुदीक्षा ढुंगेल भगवान शंकर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रस्तुत करते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर “रूद्राष्टक” लांच करने जा रही हैं। जो थोड़े ही दिनों में लोगों को सुनने को मिलेगा। उन्होंने न सिर्फ हिन्दी भाषा में बल्कि देश की कई भाषााओं में और अंगे्रजी गीतों को भी अपनी आवाज दी है। जिसे संगीत प्रेमी खूब पसंत कर रहे हैं।

वह प्रतिभा श्रीधाम वृंदावन के चैतन्य विहार द्वितीय फेस निवासी श्रीकृष्ण कथा रसिक प्रख्यात कथावाचक सुदर्शनजी की सुपुत्री कुभ् सुदीक्षा ढुँगेल है। सुदीक्षा ढुँगेल ने न केवल ब्रज क्षेत्र का बल्कि पूरे भारत का नाम सम्मानित किया है।

वर्ष 2018 में मथुरा के सब जूनियर चैलेंज “अब गाएगा मथुरा’ में सहभागिता करते हुए “प्रथम स्थान” प्राप्त कर विजेता घोषित हुई। इसके बाद सुदीक्षा ने संगीत के क्षेत्र में, विशेष रुप से गायन के क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों प्राप्त करना प्रारंभ कर दिया। सुदीक्षा ने कई भाषाओं में अपनी प्रस्तुतियाँ दी है, जिसमें तेलुगु, बंगाली ,उडिया, इंग्लिश, नेपाली, गुजराती और पंजाबी भाषा के गीत सम्मिलित हैं।

सुदीक्षा ढुँगेल के कई गीत यूट्यूब पर लोगों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। चाहे वे भक्ति के गीत हो, परंपरागत गीत हो या आधुनिक शैली के गीत हो। सभी गीतों को उनके द्वारा सहज एवं प्राकृतिक रूप में प्रस्तुत कर लोगों को सम्मोहित कर रही हैं। नेपाली भाषा में दो एल्बम “चांदी को अंगूठी” और “मन का कुरा” अत्यधिक लोकप्रिय हैं।

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 5 March 2021

दोनों एल्बम को 2019 में रिलीज किया गया था। इनके कुछ गाने मैशअप में हैं , जो 2019 में प्रस्तुत किए गए थे, जिसके टाइटल्स “लव मी लाइक यू डू” है। इस प्रकार हम देखते हैं कि बृज की इस छोटी-सी बच्ची ने संगीत के गायन विधा में विभिन्न भाषाओं में अनेक प्रकार के गीतों को प्रस्तुत कर ब्रज क्षेत्र का नाम ऊँचा किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments