Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन कुंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध में किया...

वृंदावन कुंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन


वृंदावन। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की व्यवस्थाओं के लिए 12 से अधिक कमेटियां बनाई गई। लेकिन अभी तक एक भी बैठक में कमेटी के शामिल पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मथुरा नगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी एवं विनीत शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं कुंभ मेला स्थल पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
भाजपा पदाधिकारी प्रदीप गोस्वामी का कहना है कि कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर के जिला प्रशासन द्वारा 1 दर्जन से अधिक कमेटियां बनाई गई थीं। शाही पेशवाई और प्रथम शाही स्नान भी हो चुका है। लेकिन भाजपा के नेताओं का आरोप है कि अभी तक किसी भी कमेटी के पदाधिकारी को किसी भी मीटिंग में नहींं बुलाया गया है ना ही उनसे कोई सलाह ली गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि आखिरकार कमेटियां क्यों बनाई गई।

प्रदेश की योगी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियो में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को शांत कर उन्हें आश्वस्त किया।

शाही स्नानों के दिन वीआईपी के आने पर रोक, जानिए वृंदावन का नया ट्रैफिक प्लान

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 5 March 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments