Friday, May 17, 2024
HomeUncategorizedआज का राशिफल: 10 मार्च 2021, बुधवार

आज का राशिफल: 10 मार्च 2021, बुधवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। अध्ययन आदि में एकाग्रता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में व्यय होगा। किसी दुविधा से निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूरे हो सकते हैं तथा स्थिति सुधरेगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दौड़धूप मेहनत अधिक होगी। बनते काम सूझबूझ के अभाव में बिगड़ सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी करना उचित नहीं । चिंता तथा तनाव रहेंगे। कारोबार में लाभ होगा। आय होगी। धैर्य रखना उचित है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। दूर से उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है सूझबूझ से हल भी हो जाएगी। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव के योग है । फालतू खर्च से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईष्र्यालु व चुगलखोर व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आराम करने की तरफ भी ध्यान करें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। काम में मन लगेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवन सु्खमय रहेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी को खुश रखने से आप उन्नति कर पाएंगे।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्यकारी नए काम मिल सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रमाद न करें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नकारात्मकता रहेगी विचार सकारात्मक करें । कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रमाद से बचें । क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश से बचने के लिए मौन रहना उचित है । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा इसलिए खानपान पर ध्यान रखें।

  • ज्योतिषाचार्य पवन निशान्त
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments