Monday, May 13, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 11 मार्च 2021, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 11 मार्च 2021, बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार को फाल्गुन बदी त्रयोदशी 14:41 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत ( महानिशीथ काल 23:48 से 24:37 तक ) चतुर्दश ज्योर्तिलिंग पूजा , मासिक शिवरात्रि व्रत , मंगल रोहिणी नक्षत्र में 11:48 पर , बुध कुम्भ राशि में 12:30 पर , कृतिवासेश्वर दर्शन – पूजन , श्री ताम्बेश्वर मन्दिर सिद्ध पीठ ट्रस्ट ( फतेहपुर ) में महारूद्राभिषेक , विघ्नकारक भद्रा 14:40 से 26:52 तक , पंचक प्रारम्भ 09:21 से , हरिद्वार कुम्भ महापर्व ( पहला स्नान ) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव ( महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती ( महाशिवरात्रि ) , संत तुकाराम जयन्ती (मतभेद) , आचार्य श्री आदिसागर समाधि (अंकलीकर , जैन , फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी ) , कैप्टन अमरिंदर सिंह जन्म दिवस , डॉ. विश्वनाथन शांता जन्म दिवस , श्री चन्द्रभानु गुप्त स्मृति दिवस व वल्र्ड किडनी डे ( मार्च के दूसरे गुरुवार को )।

  • शक सम्वत- 1942
  • विक्रम सम्वत- 2077
  • मास- फाल्गुन
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- त्रयोदशी-14:41 तक
  • पश्चात- चतुर्दशी
  • नक्षत्र- धनिष्ठा-21:45 तक
  • पश्चात- शतभिषा
  • करण- वणिज-14:41 तक
  • पश्चात- विष्टि
  • योग- शिव-09:23 तक
  • पश्चात- सिद्ध
  • सूर्योदय- 06:36
  • सूर्यास्त- 18:26
  • चन्द्रोदय- 30:08
  • चन्द्रराशि- मकर-09:21 तक
  • पश्चात- कुम्भ
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- 12:07 से 12:55
  • राहुकाल- 14:00 से 15:29
  • ऋतु- वसन्त
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को फाल्गुन बदी चतुर्दशी 15:04 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , पंचक जारी , भगवान वासुपूज्य जन्म – तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ) , श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती , श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती , डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930) , मॉरीशस गणराज्य दिवस ( 1968 , 1992 ) व सौर प्रशंसा दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments