Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedवृंदावन कुंभ में भोजपुरी लोक गायकी पर जमकर झूमे कला प्रेमी

वृंदावन कुंभ में भोजपुरी लोक गायकी पर जमकर झूमे कला प्रेमी

वृंदावन। पर्यटन विभाग एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से बनाए गए सांस्कृतिक पंडाल में आज संस्कृति विभाग द्वारा शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुति का शुभारंभ हुआ। पहली प्रस्तुति गोरखपुर के भोजपुरी लोक गायक राम ज्ञान के दल द्वारा भोजपुरी गीत जिया तरसे फगुनवा में से हुआ। जिसे सुनकर सभी उपस्थित दर्शकों में आनंद की लहर दौड़ गई। इसके उपरांत कलाकारों ने आ जइयो हो हो कन्हैया तथा बंसी कृष्ण बजाएं मधुबन में गाकर लोगों की वाहवाही जीती इसके उपरांत सोनभद्र के महेंद्र दल के द्वारा आदिवासी कर्मा लोक नृत्य की प्रस्तुति हुई।

कलाकारों ने वनदेवी एवं पेड़ पौधे प्रकृति बचाओ के संदेश परक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए चंदौसी से आए तेजेंद्र गुप्ता एवं उनकी मंडली द्वारा राम वन गमन रामलीला का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आगरा के महावीर सिंह चाहर दल द्वारा जिकड़ी भजन की मनभावन प्रस्तुति हुई। इनके जलधारा महाभारत के प्रसंग कृष्ण अर्जुन संवाद का मंचन किया कार्यक्रम में स्वामी बलराम शर्मा द्वारा रासलीला की प्रस्तुति हुई। उन्होंने कालिया दहन लीला का मंचन किया किया जिसे देखकर लोग आनंद से भर गए।


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने विश्व के कई बड़े-बड़े मंचों पर प्रदेश की लोक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया है। आगे भी हमारी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश की संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के लोक गायकों और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।


उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में लोक गायकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता है हम इस लोक संस्कृति को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार को सहयोग करें कार्यक्रम में केके पाठक के द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर सतीश चंद दीक्षित, डॉक्टर बृजभूषण चतुर्वेदी, अनूप शर्मा, दिनेश गोस्वामी, विनय गोस्वामी, डीपी गोयल, डा.ॅ विनोद बनर्जी, बृजेश कुमार गिरी, संजय शर्मा, गोपाल शर्मा, मोनिका शर्मा, रजत शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजेता चतुर्वेदी तथा आभार देवेंद्र शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments