Thursday, April 25, 2024
HomeUncategorizedकुंभ सेवा शिविर में परशुराम महायज्ञ का संतों ने आहुतियां देकर किया...

कुंभ सेवा शिविर में परशुराम महायज्ञ का संतों ने आहुतियां देकर किया शुभारंभ

वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा कुंभ सेवा शिविर में रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से परशुराम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक लाख आहुतियां भगवान के सहास्त्रनामावलियों के द्वारा अर्पित की जाएंगी।


विश्व कल्याण के लिए किए जा रहे परशुराम महायज्ञ में आज महाडलेश्वर भास्करानंद महाराज के द्वारा गणेश अर्चन एवं मंडप प्रवेश महंत महान डॉ आदित्यानन्द महाराज के द्वारा समस्त देवी देवताओं का अर्चन पूजन एवं शंकराचार्य परंपरा के उमा पीठाधीश्वर संत रामदेवानंद सरस्वती महाराज के द्वारा देवताओं का अर्चन के साथ आहुतियां दी गई। संत श्री भानु देवाचार्य जी महाराज के द्वारा भगवान परशुराम की आरतियां की गई।

ये भी पढ़ें-

ऊर्जा मंत्री के गांव में प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग उखाड़ कूंआ में फेंका, खोजकर कराया पुनस्र्थापित

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021


यज्ञ आचार्य पंडित चंद्रभान मिश्र ने प्रात: कालीन बेला में कलश यात्रा के साथ सभी देवताओं का अर्चन कराया। अग्नि स्थापन के साथ यज्ञ इक्कीस ब्राह्मणों के द्वारा प्रारंभ कराया। आचार्य बद्रीश ने कहा कि यज्ञ साक्षात भगवान विष्णु का स्वरूप है जो कि कुंभ महापर्व पर अग्नि के रूप में प्रकट होकर आरतियां ग्रहण करके तृप्त होकर जनमानस का कल्याण करते हैं।


पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि यज्ञ समस्त विश्व में सुख शांति समृद्धि प्रदान करता है तथा यज्ञ कोरोना जैसी महामारी को समाप्त करेगा नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा यज्ञ संपूर्ण संसार के रोगों को समाप्त करके वृष्टि करता है सुख समृद्धि प्रदान करता है एवं समस्त जनमानस को सुखी करता है और समस्त ब्रज वासियों से आग्रह किया।

ये भी पढ़ें-

कृषि कानून के नाम पर भ्रम फैला रही कांग्रेस को अन्नदाता सिखाएंगे सबक: श्रीकांत शर्मा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021


अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा कुंभ सेवा शिविर में पधार कर यज्ञ में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य करें यजमान के रूप में श्री महेश चंद्र शुक्ला डॉ विनोद शर्मा शैलेंद्र शर्मा बृजेश शर्मा ने बैठकर देवताओं का अर्चन करके आरतियां प्रदान की।


इस अवसर पर ईश्वर चंद रावत, आचार्य यदुनंदन महाराज, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगेंद्र भारद्वाज, रूपकिशोर उपमन्यु, डॉ घनश्याम मिश्र, बृज आनंद शर्मा, उदयन शर्मा, बृज मोहन चतुर्वेदी, विष्णु त्रिपाठी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments