Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन दीपक कुमार ने कलेक्ट्रेट रिकॉर्डों को जांचा, दिए...

रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन दीपक कुमार ने कलेक्ट्रेट रिकॉर्डों को जांचा, दिए सुधार के निर्देश

मथुरा। बुधवार को उत्तर प्रदेश रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने सदर तहसील का रिकॉर्ड रुम एवं न्यायालय, खाद्य आपूर्ति के दस्तावेजों को जांचा। निरीक्षण में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै।


निरीक्षण के दौरान रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन के साथ डीएम नवनीत सिंह चहल, एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीडीओ नितिन गौड, एडीएम वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार साथ में रहे। सदर तहसील के बाद बोर्ड के चेयरमैन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट में रिकॉर्ड रूम सहित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


यूपी रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ती की ओर है। राजस्व विभाग में बहुत से कार्य हो गए हैं। जो कार्य शेष रह गए हैं। वह भी समय से पूरे कर लिए जाएंगे। शेष कार्यों को पूरा करने और सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व संबंधी जो भी शिकायतें आतीं, उनका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments