Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedप्रियंका चोपड़ा की जड़ें भी धार्मिकता से जुड़ी हैं, कहा- भारत में...

प्रियंका चोपड़ा की जड़ें भी धार्मिकता से जुड़ी हैं, कहा- भारत में रहकर धर्म को अनदेखा नहीं कर सकते

मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी किताब और ओपेरा विनफ्रे को दिए एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। इन सबके बीच प्रियंका ने एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर एक बार फिर शेयर की है, जो अब खूब वायरल हो रही हैं।

ओपरा बिनफे्र को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जड़ें धार्मिकता से जुड़ी हैं। तीनों धर्मों को उन्होंने अपनी परिवार के साथ करीब से देखा है और समझा है। उनका भारत में रहकर धर्म से जुड़़ाव रहा है। भारत में रहकर उसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने प्रशंसकों का पूरा ख्याल रखती हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में प्रियंका ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में जहां प्रियंका चोपड़ा समंदर किनारे आराम करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके पति निक जोनस अपने सर्फिंग इक्विपमेंट्स चैक करते नजर आ रहे हैं।

ब्लू बैकग्राउंड के साथ प्रियंका की यह तस्वीर उनकी गैलरी के अनसीन फोटोज में से एक है। इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन भी दिया है- ‘एक आईलैंड पर बोट के सपने देखते हुए। विद माई मैन’। इसके साथ उन्होंने निक जोनस को टैग किया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, ओपरा के शो पर अपने मेमॉयर का प्रमोशन करने आई थीं। प्रोमो में ओपेरा बताती हैं कि इसको पढ़कर उन्हें भारत में गुजारे अपने दिन याद आ गए। वह प्रियंका से भारत की ‘स्पिरिचुअल एनर्जी’ के बारे में बात करती हैं।


पूछती हैं कि क्या उनकी जड़ें भी इस तरह की धार्मिकता से जुड़ी हैं? इस पर प्रियंका जवाब देती हैं। हां… मैं कॉन्वेट स्कूल में पढ़ी हूं तो ईसाई धर्म के बारे में जानती थी। मेरे पिता मस्जिद में गाते थे तो इस्लाम से वाकिफ थी। मैं हिंदू फैमिली में बड़ी हुई हूं तो मुझे उसके बारे में पता है। धार्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे आप अनदेखा नहीं कर सकते।

आपको बता दें कुछ दिन पहली ही में प्रयिंका ने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर 2021 के नॉमिनेशंस का ऐलान किया था। दोनों ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ऑस्कर के नॉमिनीज का नाम बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। ऑस्कर की रेस में प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगर भी शामिल है। रमीन बहरानी के निर्देशन में बनी फिल्म को बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले के लिए चुना गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments