Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़खेलVirat Kohli ने 147 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर मारा छक्का

Virat Kohli ने 147 किमी/घंटा रफ्तार की गेंद पर मारा छक्का

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने टी 20 सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में इंग्लैंड को 36 रनों से हरा दिया। टीम की टी 20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में 9वीं जीत है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 224 रन बनाए।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। शर्मा ने 34 गेंदों का सामना कर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 64 रन बनाएं। जबकि कोहली ने 7 चौके और 6 छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 28वां अर्धशतक लगाया है, बतौर कप्तान विराट के सबसे ज्यादा 12 हाफ सेंचुरी हो गई है। साथ ही उन्होंने एरोन फिंच को पीछे कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 1502 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। इस दौरान कोहली ने छठवें ओवर में मार्क वुड की 147 किमी/घंटा की रफ्तार गेंद पर छक्का मार दिया। जिसके बाद उन्होंने शर्मा को काफी मजेदार रिएक्शन दिया। वह मस्ती के मूड में नजर आए। कप्तान के इस रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मैच में कप्तान कोहली ने 153.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 80 रनों की शानदार पारी खेली। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों का सामना कर 32 रन बनाए। हार्दिक पांड्या नाबाद 39 रन बनाएं। लक्ष्य का सामना करने उतरी इंग्लैंड 188 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से सर्वाधिक मलान ने 68 रन और बटलर ने 52 रन बनाएं। इसके अलावा बाकी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी छू नहीं पाएं। विराट कहोली मैच ऑफ द सीरीज चुने गए।

ब्राह़्मण सेवा संघ देता है संस्कार और संस्कृति की प्रेरणा: मुरारी बापू

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 21 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments