Friday, May 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सीएम तीरथ सिंह रावत का एक और विवादित बयान- 'ज्यादा राशन पाने...

सीएम तीरथ सिंह रावत का एक और विवादित बयान- ‘ज्यादा राशन पाने के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करते’

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान ज्यादा राशन पाने के लिए लोग दो बच्चों की जगह ज्यादा बच्चे पैदा करते। हर घर में पर यूनिट 5 किलो राशन दिया गया।10 थे तो 50 किलो, 20 थे तो क्विंटल राशन दिया। फिर भी जलन होने लगी कि 2 वालों को 10 किलो और 20 वालों को क्विंटल मिला। इसमें जलन कैसी? जब समय था तो आपने 2 ही पैदा किए 20 क्यों नहीं पैदा किए।

विगत दिनों उत्तराखंड के सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं पर फटी जींस को लेकर बयान दिया था। इस पर विरोधी राजनीतिक दलों के अलावा महिला संगठनों ने भी सीएम को प्रतिउत्तर दिया। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली के गलियारों तक बयान पर बवाल हो गया था। सोशल मीडिया पर यह मामला छाया रहा। पहले फटी जींस पर दिया बयान ठंडा भी नहीं हुआ कि फिर से सीएम ने एक और विवादित बयान दे दिया है।

नैनीताल जिले के रामनगर में अंतरराष्ट्रीय वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड-19 प्रभावितों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया गया और जिसके 20 बच्चे थे उसके पास एक क्विंटल राशन आया, जबकि जिसके दो थे उसके पास 10 किलोग्राम आया। उन्होंने कहा, ‘‘जिसके 10 थे तो 50 किलोग्राम आ गया, जिसके 20 थे तो एक क्विंटल आ गया। दो थे तो 10 किलोग्राम आ गया। लोगों ने स्टोर बना लिए और खरीददार सामने ढूंढ लिए।’’

Lockdown के डर का फायदा उठा रहे व्यापारी, होने लगी गुटखों की कालाबाजारी

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 21 March 2021

उन्होंने कहा कि इतना बढ़िया चावल पहले कभी नहीं खाया था और लोगों को जलन होने लगी कि दो हैं तो 10 किलोग्राम मिला और 20 वाले को एक क्विंटल मिला। उन्होंने कहा, ‘‘भैया इसमें दोष किसका है? उसने 20 पैदा किए तो उसे एक क्विंटल मिला, अब इसमें जलन काहे का। जब समय था तब आपने दो ही पैदा किए, 20 क्यों नही किए।’’

अमेरिका ने भारत को 200 साल तक बनाया था गुलाम- रावत

देश की गुलामी को लेकर तीरथ सिंह रावत का ‘नया ज्ञान’ सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। उन्होंने अपने इतिहास के ज्ञान का परिचय दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने भारत को ब्रिटेन की जगह अमेरिका का गुलाम बता दिया और कहा कि कोविड-19 ने उसकी शक्ति को भी कम कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहां हम 200 वर्ष तक अमेरिका के गुलाम थे, पूरे विश्व के अंदर उसका राज था। कभी सूरज छिपता नहीं था, यह कहते थे, लेकिन आज के समय में वह भी डोल गया, बोल गया।’’ वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण 130- 135 करोड़ की आबादी वाला देश भारत आज भी अन्य देशों की अपेक्षा राहत महसूस करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments