Friday, April 26, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीबरसाना में छाया विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली का उल्लास, गुलाल से सराबोर...

बरसाना में छाया विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली का उल्लास, गुलाल से सराबोर दिखे श्रद्धालु

बरसाना। बरसाना के श्रीजी मंदिर में विश्वप्रसिद्ध लड्डू होली पूरे उल्लास के साथ खेली गई। मंदिर में लड्उू के साथ अबीर, गुलाल जमकर बरसा। गोस्वामियों ने होली के रसियाओं के बीच पारंपरिक पोशाक पहन कर जमकर नाचे। ब्रज के पारंपरिक होली को देख देश-विदेश से आए श्रद्धालु भी झूम उठे और होली के रंग में सराबोर हो गए।


सोमवार को नन्दगांव में फाग उत्सव का न्यौता स्वीकार करन के बाद बरसाना में जमकर लड्डू की होली का उल्लास छा गया। चारों तरफ लड्डृओं की बरसात और अबीर गुलाल के बौछार के बीच गोस्वामीजन गा रहे थे कि श्याम का रंग चित्त चढ़यौ तो लाड़ली ने लड़ुआ लुटाय होरी खेलने कूं बुलाय लियौ कृष्ण मुरारी। हर काऊ ने आंगन में फैला दई झोरी, काऊ की भर गई, काऊ की रह गई खाली। ब्रज की रज में मिली एक ही बूंदी ने कर दियौ भक्तन कौ बारौ-न्यारौ। कुमकुम संग बरसयौ गुलाल-अबीर, चहुं दिस उमड़ आयौ बदरा इंद्रधुनषी रंग बारौ…।


बरसाना में सोमबार की शाम कुछ खास किरणें बिखरी हुई दिखाई दी। कुंज-निकुंज, गली-गलियारों में फाग की मस्ती की बहार छाई अद्भुत ही थी। सूरज आसमान में ऊपर चढ़ रहा था और श्रीजी के आंगन में मतवारे रंग गुलाल उड़ा रहे थे। छबीली राधाजी की सखी सोलह श्रृंगार करके सुबह करीब दस बजे ही नंदभवन होरी का न्यौता लेकर पहुंच गई। नंदभवन में होरी का न्यौता देकर सखी ने चुनौती भी दी कि श्याम होरी खेलन कूं बरसाने आइजयौ, तौय लठियान कौ मजा चखाय दूंगी। नटवर नंद किशोर ने भी होरी खेलने के लिए बरसाने की हामी भर दी और सखी की चुनौती को भी स्वीकार कर लिया।


राधा की सखीयो ने बरसाना लौट महलों में खबर दी कि कन्हैया ने होली खेलने का न्यौता स्वीकार कर लिया। जिसको सुन राधा के महल में खुशियां और उल्लास छा गया। सखी के पीछे ही होली खेलने के लिए श्रीकृष्ण के बरसाना आने का संदेश लेकर नंदगांव का पंडा बरसाने पहुंच गया। जिनके स्वागत के लिए लड्डू बनाए गए थे। गोस्वामी समाज ने राधाजी को लड्डुओं का भोग लगाया और नंदगांव से आए पंडा को बतौर प्रसाद खिलाया। फिर क्या दृश्य बड़ा ही अनोखा ओर निराला था। लड्डुओं की बरसात होने लगी। मंदिर में मौजूद हर कोई श्रद्धालु लड्डुओं को लूटने के लिए उत्साहित नजर आए। श्री राधारानी मंदिर में नंदगांव के सेवायतों और बरसाना के सेवायतों के द्वारा समाज गायन किया गया। इसी दौरान रंग बिरंगा गुलाल उड़ने लगा। पूरा मंदिर परिसर अबीर गुलाल में रंग गया। दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल की वर्षा की।

राधारानी की कृपा पाकर नंदगांव का पंडा धन्य हो गया। इधर, दुनिया की न्यारी हुरियारी राधारानी के भवन से लड्डुओं की बरसात होने लगी थी। लड्डुओं का उपहार पाने के लिए हर कोई ऊपर हाथ उठाए लपकने की कोशिश कर रहा थे किसी ने झोली फैला रखी थी। कुछ लोगो को जमीन में एक ही बूंदी मिली और वह उसे मस्तक से लगाकर प्रसाद के रूप मे ग्रहण कर अपने को धन्य मान रहे थे।


राधा रानी के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई होरी खेलने के लिए उत्साहित नजर आया। वहीं कुछ लोग आपसमे गुलाल उड़ाते नजर आए। जिन्होंने धूमधाम से अविरल गुलाल की वर्षा की। सकल ब्रज में इंद्रधनुषी रंग के बदरा छाए हुए थे। मृदंग की तान भरी थाप पर देसी-विदेशी थिरक रहे थे। आस्था, उल्लास और मस्ती की ऐसी त्रिवेणी बही कि सभी उसमें गोते लगा रहे थे। अंत में रंगीली होली की दूसरी चौपाई निकाली गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments