Thursday, May 2, 2024
Homeजुर्म10 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने खुद को लगाई...

10 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने खुद को लगाई फांसी, पत्नी और छोटा बेटा सोते रहे

मथुरा। शहर की रोहिणी एंक्लेव कालोनी स्थित एक मकान में पिता ने पहले अपने 10 वर्ष के पुत्र को मारा और फिर खुद ने भी फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। जबकि उसी घर में पत्नी और उसका पांच वर्ष का दूसरा पुत्र सो रहा था। पिता-पुत्र की मौत की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मथुरा की रोहिणी एंक्लेव कालोनी के घर के कमरे में पिता और पुत्र की लाश मिली। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे पत्नी लता और उसका पांच वर्ष का बच्चा कार्तिक जागे और घर के एक कमरे में गए तो देखा कि पति प्रेमपाल (40 वर्ष) और उसका 10 वर्षीय पुत्र राज की मौत हो गई। पति फंदे पर लटका मिला और पुत्र का शव नीचे पड़ा था। पत्नी और आसपास के लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि पहले पुत्र को लगा दबाकर मारा फिर खुद पति प्रेमपाल ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

मृतक राज


मृतक की पत्नी लता का कहना है कि कल रात बिजली न आने के कारण दोनों पुत्र राज और कार्तिक पड़ौस के घर में इन्वर्टर की लाइट में सो रहे थे। तभी रात में पति प्रेमपाल दोनों बच्चों को पड़ौस के घर से अपने घर ले आए। रात में छोटा बेटा कार्तिक और पत्नी लता दोनों कमरे के बाहर खुले में सो गए। जबकि पिता और बड़ा पुत्र राज दोनों कमरे में सो रहे थे। सुबह जब उठकर देखा तो दोनों के शव कमरे में मिले।


पत्नी ने बताया कि उसका पति कचहरी पर चाय की दुकान पर कार्य करता था। उसी कार्य से घर का गुजारा चल रहा था। वह तनाव में रहते थे। आए दिन मारपीट और झगड़ा करते रहते थे। पत्नी ने यह भी बताया कि उसके पति को पहले किसी ने गलत तरीके से पुलिस केस में फंसा दिया था। जिसके चलते वह जेल भी हो आए हैं।


हाईवे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल से मालूम हुआ कि पे्रमपाल अवसाद में था। उसने पहले बेटे को मार दिया और फिर आत्महत्या कर ली है। यह भी पता लगाया जा रहा कि करीब 4 साल पहले मृतक झगड़े के मामले में जेल भी गया था। पड़ौसियों और मृतक की पत्नी से पूछताछ कर ली गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments