Friday, May 3, 2024
Homeजुर्मपुलिस पर हमला, पथराव और फायरिंग में दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल

पुलिस पर हमला, पथराव और फायरिंग में दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल

बल्देव। झगड़े की सूचना बल्देव थाना क्षेत्र के नगला संजय गांव को जा रही पुलिस पर अज्ञात लोेगों ने हमला बोल दिया। पथराव के साथ पुलिसकर्मियों पर कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें एक दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने उपद्रव करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य की तलाश जारी है।


29 मार्च को करीब सवा ग्यारह बजे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपने साथी पुलिसकर्मियो के साथ झगड़े की सूचना पर गांव नगला डोडिया जा रहे थे कि रास्ते में ग्राम नगला संजा के पास चौराहे पर परचून की दुकान के सामने करीब एक दर्जन लोग शराब पी रहे थे और प्रकाश पुत्र जगबीर व सोनू पुत्र जगबीर निवासी नगला संजा अवैध रुप से शराब बेच रहे थे। पुलिस ने जब उन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव के साथ फायरिंग करने लगे। इस हमले में दरोगा और सिपाही घायल हो गए। दरोगा ने थाने घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचा और पुलिस बल ने मामले को संभाला और मौके से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। घायल दरोगा और सिपाहियों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी साथी पुलिसकर्मियों के साथ नगला संजय जा रहे थे। तभी रास्ते में चौराहा पर अवैध रुप से शराब पी रहे लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी कि तभी वहां मौजूद लोेगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस चाकी प्रभारी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने गंभीरधाराओं में उपद्रवियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments