Saturday, April 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज की होलीदाऊजी के विश्वप्रसिद्ध हुरंगे में जमकर बरसा रंग, छाए गुलाल क बादल,...

दाऊजी के विश्वप्रसिद्ध हुरंगे में जमकर बरसा रंग, छाए गुलाल क बादल, चले पोतना

बल्देव। सुप्रसिद्ध हुरंगा मंगलवार को दाऊजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें होली के रसियाओं के बीच जमकर टेसू का रंग और गुलाल बरसा। वहीं हुरियारिनों ने हुरियारों पर रंग के पे्रम पगे पोतानाओं से मारे। मंदिर परिसर में ब्रज की इस अनूठी होली का उल्लास छा गया।

ब्रज के राजा ठाकुर दाऊजी महाराज के मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी हुरंगा की परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और इस ब्रज के सुप्रसिद्ध हुरंगा के साक्षी बने। प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर के साथ ही आईजी जोन आगरा भी हुरंगा देखने के लिए पहुंचे।


दाऊजी महाराज के मंदिर में हुरंगे में 11 क्विटल टेसू के फूलों बने रंग के अलावा 20 क्विंटल कई रंग का गुलाल जमकर बरसा। करीब 11 बजे से शुुरु हुए हुरंगे में मंदिर के छज्जों और छतों से बरस रहे गुलाल के बादल छा गए। वहीं नीचे मंदिर में टेसू का रंग भरा हुआ था। इस बीच दाऊजी के पाण्डेय समाज की हुरियारिनें हुरियारों के पकड़ों को फाड़ कर उनके पोतना बनाकर रंग में सराबोर कर हुरियाराओं को ही मार रही थी।

हुरियारे उनके पोतनाओं को प्रसाद स्वरुप समझ कर और उन पर रंग बरसा रहे थे और होली के रसियाओं का गायन कर रहे थे। वहीं मंदिर के मध्य भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरुप विराजित थे। जो कि होली ब्रजवासियों के लिए होली का भरपूर आनन्द ले रहे थे। करीब दो बजे चले सुप्रसिद्ध हुरंगे के बाद हुरियारों ने दाऊजी मंदिर की परिक्रमा लगाई और अपने-अपने घर पहुंचे। हुरंगे के इस उल्लास और मनमयूर को झंकृत कर देने वाले हुरंगे का विदेशियों ने भी भरपूर आनन्द लिया और कैमरों में संजोया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments