Friday, March 29, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)इस बार शेर नहीं, घोड़े पर आएंगी मां दुर्गा, इस खतरे की...

इस बार शेर नहीं, घोड़े पर आएंगी मां दुर्गा, इस खतरे की चेतावनी दे रहा यह संयोग

चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहा है। अबकी बार मां दुर्गा शेर की बजाय घोड़े पर सवार होकर आएंगी। इसे अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा होने पर प्राकृतिक आपदा की आशंका रहती है। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के सभी नौ स्वरूपों की पूजा शुरू हो जाएगी। यह पूजा अगले नौ दिनों तक जारी रहेगी। हालांकि, पूरे नवरात्र के दौरान मां के सभी स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के सारे संकट समाप्त हो जाते है। आइये जानते है इस बार का शुभ मुहूर्त और पारण तक की तिथि…

कलश स्थापना आरंभ: 13 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 58 मिनट
कलश स्थापना समाप्ति: 13 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 14 मिनट
कलश स्थापना का कुल समय: 4 घंटे 16 मिनट
कलश स्थापना का दूसरा आरंभ मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 56 मिनट
कलश स्थापना का दूसरा समाप्ति मुहूर्त: सुबह 12 बजकर 47 मिनट


मां दुर्गा की घोड़े की सवारी के मायने

मां दुर्गा का घोड़े पर सवार होकर आना अशुभ संकेत हो सकता है। इसे गंभीर संकट के आने का प्रतीक माना गया है। धार्मिक मामलों के जानकारों और देवी भागवत पुराण की मानें तो यह प्राकृतिक आपदा आने का संकेत हो सकता है। सत्ता पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। पड़ोसी देशों से सीमा-विवाद और अन्य तरह के मतभेद हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments