Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़अन्तर्राष्ट्रीयभारत में 24 घंटों में 1,26,789 नए केस, 685 मौत, न्यूजीलैंड में...

भारत में 24 घंटों में 1,26,789 नए केस, 685 मौत, न्यूजीलैंड में भारत से जाने वालों की नो-एंट्री

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लिया है। अब भारत से जाने वाले किसी भी यात्री को न्यूजीलैंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को यह फैसला लिया। हालांकि अभी यह रोक अस्थायी है। इनमें भारत से जाने वाले न्यूजीलैंड के नागरिक भी शामिल हैं। अभी यह पाबंदी 11 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक रहेगी, जिसके बाद हालात का जायजा लिया जाएगा।


न्यूजीलैंड दुनिया के इन चुनिंदा देशों में शामिल हैं जहां कोरोना को काबू कर लिया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, साल 2020 में कोरोना के संक्रमण की शुरुआत से अब तक न्यूजीलैंड में कोरोना के सिर्फ 2507 मामले दर्ज हुए हैं और कुल 26 मरीजों की मौत हुई है। करीब 50 लाख की आबादी वाले इस देश के लिए ये आंकड़ा बड़ी उपलब्धि है।

इस बीच, भारत में कोरोना के केस रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,26,789 नए केस आए हैं। इस दौरान 685 मरीजों की मौत हुई है। 59,258 मरीज कोरोना को मात देकर घरों को लौटे हैं। अब तक देश में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,29,28,574 पहुंच गया है। कुल 9,10,319 एक्टिव केस है यानी इतने मरीजों का इलाज देश के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 1,66,862 लोग कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।

कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई रेलवे की चिंता

भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे रेलवे की चिंता बढ़ गई है। रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों व ट्रेनों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने के साथ ही रेलवे ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को लेकर स्थिति उलट है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण इसे नौ अप्रैल से अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments