Saturday, April 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)नवरात्र मेले से पूर्व माँ भगवती हुआ दुग्धाभिषेक, मेले को सकुसल बनाने...

नवरात्र मेले से पूर्व माँ भगवती हुआ दुग्धाभिषेक, मेले को सकुसल बनाने को की गई प्रार्थना

कोसीकलां। गोमती सरोवर स्थित माँ भगवती पर नवरात्रि मेले की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। मेला शुरु होने से पहले माँ भगवती मंदिर मेला मंडल के पदाधिकारियों ने परम्परागत तरीके से दुग्धाभिषेक किया गया। वहीं मंदिर में मौजूद महिलाओं ने भी माता पर दूध चढ़ाकर मेले को सकुशल सम्पन्न कराने की मनोकामना की।

मेला मंडल में शामिल दर्जनो सेवायतों और मंदिर के सेवायतों ने माता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और माँ भगवती की आरती उतारी। पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजायमान हो गया। नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर मेला मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नवरात्रों में शासन की गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा।

मंदिर के सेवायत और सेवा मंडल के पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान कराई जा सके। वहीं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष माँ भगवती पर भव्य फूल बंगले के आकर्षक दर्शन कराए जाएंगे। जिसकी तैयारी प्रारम्भ हो चुकी है। 13 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले नवरात्रों में शोसल डिस्टेंस, मास्क, एवं कम भीड़ का प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें

अगर ये गलती की तो बंद हो जाएगा EPFO अकाउंट, जानें फिर कैसे मिलेंगे पैसे

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 9 April 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments