Friday, May 3, 2024
Homeजुर्मजिला बदर घोषित होने के बावजूद जिले में मिला विवेक रावत गिरफ्तार

जिला बदर घोषित होने के बावजूद जिले में मिला विवेक रावत गिरफ्तार

मथुरा। गोविन्द नगर पुलिस ने उदासीन आश्रम में रह रहे एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आपको बता दें कि विगत दिनों प्रशासनिक कोर्ट द्वारा यह वांछित व्यक्ति गुण्डा अधिनियम द्वारा जिला बदर किया गया था।


बिराला मंदिर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गोविन्दनगर क्षेत्र स्थित उदासीन आश्रम में रह रहे विवेक रावत पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। यह काफी समय से वांछित चल रहा था। विगत दिनों एडीएम प्रशासन की कोर्ट द्वारा विवेक रावत को गुण्डा एक्ट द्वारा जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह जिले की सीमा में पाया गया। उसने एडीएम प्रशासन की कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments