Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना भक्तों ने शुद्धिकरण का लिया संकल्प, जगह-जगह यात्रा का भव्य हुआ...

यमुना भक्तों ने शुद्धिकरण का लिया संकल्प, जगह-जगह यात्रा का भव्य हुआ स्वागत

मथुरा। यमुना कलश पदयात्रा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के संस्थापक रंजीत महेश पाठक के नेतृत्व में शनिवार प्रात: अपने पिछले पड़ाव गुरु गोरखनाथ धूना आश्रम से दिल्ली के आईटीओ छट घाट पहुंची। यहां कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के तत्वावधान में हुआ जिनमें विभिन्न एन जी ओ , सामाजिक संस्थाओं, एन सी सी क्रेडिट और सैकड़ों भक्तों के साथ यमुना से गंदगी निकाल घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।


स्टेज कार्यक्रम संगीत चित्रकला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के द्वारा भी यमुना प्रदुषण की भव्यता के प्रति लोगों को समझाने का प्रयास किया, अंत में यमुना और कृष्ण का विभिन्न वेदों के आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया।

छठ घाट के विशाल प्रगाण में भव्य मंडप के मध्य विराजमान यमुना और कृष्ण के विग्रहों का विवाह कराने की मुख्य यजमान निरा मिश्रा ” द्रौपदी ” रही ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अमृतानंद व विशिष्ट अतिथि हरि यमुना पीठ के प्रमोद कोहली सचिव दिग्विजय सिंह व अनिता पाठक रहीं।

इससे पहले पद यात्रा के दौरान ” यमुना को अविरल बहने दो – यमुना को निर्मल रहने दो ” यमुना चली बृज की ओर दो कदम यमुना की ओर… के नारों से सैकड़ों यमुना भक्तों ने गुंजायमान करते हुए ये संदेश दिया प्रकृति जन उपहार नदियों को हम प्रदुषित होने से नहीं बचा पाए तो आने वाले समय में दुनिया के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा ।

कलश पदयात्रा में संजय एल्पाइन ,मोहित आचार्य, पंडित रत्नेश, सचिन, आयुष, सुरेंद्र चतुर्वेदी, प्रवेश उनियाल, वाशिम खान, माखन, धर्मदास, लव चतुर्वेदी, वेद प्रकाश उनियाल, सुनिल सौरभ ममलेश उनियाल, आशुतोष,केशव, अनिरुद्ध, अंशुल के अलावा विनोद चतुर्वेदी, अमित कप्तान, आशीष चतुर्वेदी, सोनू पंडित आदि ने भाग लिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments