Saturday, April 27, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में नाइट कर्फ्यू आज रात नो बजे से लागू, जानिए क्या...

मथुरा में नाइट कर्फ्यू आज रात नो बजे से लागू, जानिए क्या है कर्फ्यू का समय

मथुरा। जिले में कोरोना संक्रमण की घातक परिस्थितियों को देखते हुए आज शनिवार रात नो बजे से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कुछ समय पहले यह आदेश जारी किए हैं। जिले में नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि नो से प्रात: छह बजे तक रहेगा। इस कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं दवाएं दूध, फल सब्जी, रसोई गैस की अपूर्ति में छूट दी गई है। नाइट कर्फ्यू का यह आदेश अग्रिम आदेश आने तक जारी रहेगा।


डीएम नवनीत सिंह चहल ने हाल ही में जारी किए आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं वह प्रभावित नहीं होंगी। उनकी आपूर्ति के लिए छूट रहेगी। सभी स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवायें, आवश्यक वस्तुयें यथा – दवायें, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस आदि की आपूर्ति पूर्व की भाँति चलती रहेगी। इसके अलावा सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी , डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के ड्यूटी सम्बन्धी आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा तथा उनका परिचय पत्र पास की भांति मान्य होगा।

रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड पर आने-जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर यह लागू नहीं होगा। फ्लाइट की टिकट यात्रा दिनांक को पास की भांति मान्य होगा तथा यात्रियों के लिए टिकट को अनिवार्य रूप से रखना होगा।
सफाई एवं स्वच्छता सिनेटाइजेशन, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्धत प्रदला, रेलवे, रोडवेज, बीना इत्यादि सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी इयूटी सम्बन्धी आवागमन हेतु इस प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। इसका परिचय-पत्र पास की भांति मान्य होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments